राजस्थान

खतरनाक गोलचक्कर पर मार्किंग व जेब्रा क्रासिंग का काम शुरू हुआ

Admin Delhi 1
2 May 2023 10:04 AM GMT
खतरनाक गोलचक्कर पर मार्किंग व जेब्रा क्रासिंग का काम शुरू हुआ
x

जोधपुर न्यूज: यहां मेगा हाइवे पर 2 किमी दायरे में अब तक 1 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग घायल हो चुके शेरगढ़ कस्बे के बाईपास मेगा हाइवे की गोलाई पर हो रहे हादसों की रोकथाम के लिए सोमवार को हाइवे की सार संभाल कर रही रिडकोर की टीम पहुंची। टीम ने दुर्घटना जोन पर मार्किंग व जेब्रा क्रॉसिंग का कार्य शुरू किया है। रिडकोर के इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना जोन चिन्हित करके यातायात संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग आदि बनाए जाएगे। गोलाई के दोनों तरफ दुर्घटना जोन से पहले स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे ताकि वाहनों की गति धीमी हो जाए व ड्रम भी लगाए जाएंगे।

मेगा हाइवे के इंजीनियर स्वयं मंगलवार को शेरगढ़ पहुंचेंगे। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विजय सामरिया ने बताया कि रिडकोर कंपनी दुर्घटना रोकथाम के लिए डिवाइडर आदि का निर्माण करवा सकती है। पीडब्ल्यूडी काे इस पर कोई एतराज नहीं है। ध्वनि आबादी बोर्ड, सैवरन बोर्ड (बैक टू बैक), थर्मो प्लास्टिक पेंट तथा गोलाई पर क्रैश बैरियर आदि लगाए जाने चाहिए।

आए दिन हो रहे हादसों को लेकर भास्कर ने मुद्दा उठाया था। इसके बाद शेरगढ़ उपखंड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया व तहसीलदार फतेहसिंह चारण ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिडकोर कंपनी को निर्देश दिए। भास्कर ने 22 अप्रैल को शेरगढ़ मेगा हाइवे की खतरनाक गोलाई ने ली दो की जान...24 अप्रैल को मेगा हाइवे पर फिर हादसा, कार पलटी... इसी प्रकार 30 अप्रैल को शेरगढ़ हाइवे की गोलाई पर फिर हादसा....शीर्षक से कई खबरें प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था।

Next Story