राजस्थान

कोटा उत्तर के वार्ड 8 में हुुआ कई समस्याओं का समाधान

Admin Delhi 1
30 Dec 2022 1:59 PM GMT
कोटा उत्तर के वार्ड 8 में हुुआ कई समस्याओं का समाधान
x

कोटा: चमकती सड़कें, साफ-सुथरे रोड और सुन्दर नजर आती ढकी हुई नालियां। ये सारी चीजें नजर आ रही है वर्तमान में कोटा उत्तर के उस वार्ड नम्बर 8 में जिसका प्रतिनिधित्व राजेन्द्र सुवालका करते हैं। लगभग साढेÞ पांच हजार मतदाताओं को अपने में समेटे इस वार्ड में कई काम ऐसे हुए हैं जो स्वयं इस वार्ड के पार्षद की कार्यशैली को परिभाषित कर देते हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि इस पार्षद के कार्यकाल में उनके इलाकें की कई समस्याएं लगभग खत्म हो गई है लेकिन श्वानों, गायों का सड़कों पर जमावड़ा और कई क्षेत्रों में भरी हुई नालियां अब भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड संख्या 8 में जेडीबी कॉलेज, सरस्वती कॉलोनी, अमृत कलश, राजेन्द्र विहार, गायत्री विहार, आकाशवाणी कॉलोनी का क्षेत्र तथा गुलाबबाग आदि इलाके आते हैं। इस वार्ड के कुछ लोगों का कहना हैं कि कुछ समय पहले तक उनके वार्ड में नालियां नहीं थी, अगर थी तो वो टूटी-फूटी और हमेशा पानी से भरी रहती थी। क्षेत्र की सभी नालियां खुली हुई थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्षेत्र की इन समस्याओं का समाधान काफी हद तक हो गया है।

वार्ड के कुछ लोग कहते है कि वार्ड के इलाकों में कई काम हुए हो लेकिन आज भी कुछ स्थानों पर समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। मसलन आवारा पशु दिनभर सड़कों पर घूमते रहते हैं। वार्ड में श्वानों और सांडों का भी आतंक बना हुआ हैं। श्वानों के कारण रात में घर से बाहर निकलने में भी डर सा लगता है। वार्ड पार्षद सुवालका का इस बारे में कहना है कि उन्होंने वार्ड में सालों से पानी के निकासी की जो समस्या बनी हुुई थी उसे दूर करवा दिया है। लोगों को नल के कनेक्शन दिलवाए हैं। पहले तो पार्षद लोगों से मिलते ही कभार थे लेकिन मैं हरदम इलाके के लोगों के लिए उपलब्ध हंू। कोई भी हो अगर समस्या का समाधान मैं कर सकता हंू तो पूरा प्रयास करता हूं। गायत्री विहार से बाल विद्यालय तक बड़ा नाला बनवाया है। वार्ड में निगम, यूआईटी और सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

प्रगति स्कूल का पुल बना है। सरस्वती कॉलोनी की लगभग 80 प्रतिशत सड़कें बन चुकी है। पूरे क्षेत्र में सीसी नालियां और उन पर ढकान का कार्य करवाया जा रहा है। क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या नालियों की थी जिसका समाधान करवाया जा रहा है। वार्ड में कई काम हो चुके हैं। अब भी कई काम होने बाकी है। क्षेत्र के लोगों के लिए हर समय उपलब्ध रहता हंू।

- राजेन्द्र सुवालका, वार्ड पार्षद।

वार्ड में विकास के कई कार्य हो चुके हैं, चल भी रहे है। क्षेत्र में अच्छे से साफ-सफाई हो रही है। हाल में ही हमारे यहां पानी की पाइप लाइन डाली गई है। सब काम बढ़िया हो हो रहे हैं। सड़के अच्छी हो गई है लेकिन नालियों की प्रोपर सफाई नहीं हो पाती है। पार्षद को कहते ही काम कर देते है। पार्षद उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

- एडवोकेट कल्पना शर्मा, वार्डवासी।

वार्ड में लगातार विकास कार्य हुए हैं। कार्य चलने के दौरान जरूर परेशानी आती थी लेकिन अब समस्या का निष्पादन अच्छा हो गया है। सड़कें सीसी बन गई है। कचरे के लिए नियमित रूप से टिपर आते हैं। कोई भी समस्या हो पार्षद गंभीरता से उसके निष्पादन करवाते हैं।

- करन खींची, वार्डवासी

वार्ड में काम हो रहे हैं लेकिन बहुत ही धीमा कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं बनी हुई है। वार्ड में आवारा पशु बहुत हैं। राजेन्द्र विहार इलाके में कईयों को पट्टे नहीं मिले है। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे काम अधूरे पड़े हैं।

- दुर्गेश नागर, वार्डवासी।

Next Story