राजस्थान

अनुष्ठान से जीवन की कठिनाइयां खत्म हो सकती हैं: साध्वी सूरजप्रभा

Admin Delhi 1
31 July 2023 10:01 AM IST
अनुष्ठान से जीवन की कठिनाइयां खत्म हो सकती हैं: साध्वी सूरजप्रभा
x

चूरू न्यूज़: मंत्र अनुष्ठान में वो शक्तियां समाहित होती है, जो आत्म शक्ति को जागृत करने के साथ-साथ जीवन की कठिनाइयों को भी खत्म या कम कर सकती है। ये बात आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी सूरज प्रभा ने रविवार को अपने उद्बोधन में व्यक्त किए। राजगढ़ की जसकरण सुराणा हवेली में मंत्र अनुष्ठान का ये विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने भागीदारी निभाई।

मुख्य वक्ता साध्वी डॉ. लावण्या यशा ने मुख्य वक्ता के रूप में मंत्र अनुष्ठान और बीज मंत्रों की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि मंत्र अनुष्ठान भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है।

साध्वी ने कहा कि आदि देव तीर्थंकर ऋषभ आराधना मंत्र और जैन नवकार महामंत्र बहुत शक्तिशाली मंत्र है। इनकी स्तुति और आराधना में हवन और अलौकिक पदार्थों की जरूरत नहीं होती। आवश्यकता है कि इनकी आराधना विधिवत की जाए।

कार्यक्रम में साध्वी सोमश्री, साध्वी नैतिक प्रभा के अलावा एमपी त्यागी, इंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के मंत्री रामलाल छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया। विशेष बात ये रही कि 70 मिनट के अनवरत मंत्र अनुष्ठान में युवतियों और बालिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकल्प भी लिए।

Next Story