राजस्थान

बेटी को लेकर बिल्डिंग से कूदी महिला, दोनों की मौत

Shantanu Roy
19 Sep 2022 2:19 PM GMT
बेटी को लेकर बिल्डिंग से कूदी महिला, दोनों की मौत
x
बड़ी खबर
पाली। पाली के धनला गांव हाल मुम्बई निवासी एक महिला 6 साल की बेटी को साथ लेकर बिल्डिंग से कूद गई। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी और बार-बार मरने की बात कहती थी। जानकारी के अनुसार पाली जिले के रानी उपखंड के धनला गांव निवासी सुरेशकुमार देवासी अपने परिवार के साथ मुंबई के मीरा रोड सृष्टि क्षेत्र के नित्यानंद नगर में गौरव गेलेक्सी फेज वन में रहता था। उसकी मुंबई में ही स्टेशनरी का दुकान है। शनिवार दोपहर को सुरेश की पत्नी रेखा देवासी (28) अपनी 6 साल की बेटी अंकिता को लेकर बिल्डिंग से कूद गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतका का पीहर भी पाली जिले के ओड़वाड़िया गांव में है। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी।
ढाई साल की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल
मृतका रेखा के दो बेटियां है। जिसमें ने वह छह साल की बेटी को साथ लेकर बिल्डिंग से कूदी। ऐसे में ढाई साल की बेटी का मां की मौत के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। जिसे रिश्तेदार महिलाएं संभाल रही है।
Next Story