राजस्थान

पत्थर की अवैध खदान में बड़ा हादसा, कई मजदूरों के मरने की आशंका

jantaserishta.com
11 Aug 2021 3:49 PM IST
पत्थर की अवैध खदान में बड़ा हादसा, कई मजदूरों के मरने की आशंका
x
प्रशासन मजदूरों का शव निकालने के लिए कोशिश कर रहा है.

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार को एक पत्थर की अवैध खदान में हादसा हो गया. खदान के ढहने से सात मजदूरों केदबकर मरने की आशंका है. आसिंद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में यह हादसा हुआ है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कवार्टज पत्थर की अवैध खान के ढहने के बाद वहां काम कर रहे मजदूर दब गए. इसमें तीन महिला मजदूरों समेत सात की मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन मजदूरों का शव निकालने के लिए कोशिश कर रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और खदान विभाग की टीम पहुंच गई. टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story