राजस्थान

STP निर्माण के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत; रेस्क्यू अभियान जारी

SHIDDHANT
29 Jun 2026 9:50 PM IST
STP निर्माण के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत; रेस्क्यू अभियान जारी
x
Jaipur जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के टालामोड़ क्षेत्र स्थित द अरावली पैलेस में निर्माणाधीन एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दीवार ढहने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बेसमेंट में एसटीपी निर्माण का कार्य जारी था। अचानक दीवार का एक हिस्सा ढह गया और कई मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
जयपुर के जिला कलेक्टर Sandesh Nayak ने बताया कि मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती गई है। उन्होंने कहा कि मिट्टी ढीली होने के कारण अतिरिक्त जोखिम की संभावना बनी हुई थी, इसलिए पूरे क्षेत्र की गहन जांच कराई गई। कलेक्टर ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन की टीम ने भी अपने स्तर पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि मलबे में कोई और व्यक्ति फंसा न हो। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
Next Story