राजस्थान

अलवर में प्रमुख आहार टूटा सस्ता हुआ तो बढ़ने लगा स्टॉक

Admin Delhi 1
3 May 2023 11:36 AM GMT
अलवर में प्रमुख आहार टूटा सस्ता हुआ तो बढ़ने लगा स्टॉक
x

अलवर न्यूज: दुधारू पशुओं के प्रमुख आहार तूड़े की इन दिनाें भारी आवक हाे रही है। भिवाड़ी-सिकंदरा मेगा हाईवे पर अलवर से लेकर राजगढ़ तक तूड़े के करीब 150 ढेर लगे हुए हैं। एक साल में तूड़ा 200 से 250 रुपए मण तक सस्ता हाे चुका है। कृषि अधिकारी इसकी मुख्य वजह हरा चारा उपलब्ध हाेना तथा लंपी वायरस के बाद पशुओं की कमी बता रहे हैं।

पिछले साल तूड़े के दाम 650 रुपए मण तक पहुंच गए थे। ऐसे में बड़ी संख्या में पशुपालकाें ने दूध नहीं दे रहे पशु दूसरे राज्याें में बेच दिए। दूसरा कारण रहा कि पिछले साल हरियाणा और पंजाब के व्यापारियाें ने दाम बढ़ने की उम्मीद में तूड़े का स्टाॅक कर लिया था। दाम नहीं बढ़े ताे उन्हें मजबूरी में इस साल तूड़ा निकालना पड़ा। इन्हीं कारणाें से हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्र अलवर जिले में तूड़े के दामाें में 200 से 250 रुपए मण तक की कमी आ चुकी है।

इन दिनाें पशुपालक तूड़ा सस्ता हाेने के कारण स्टाॅक करने में जुटे हैं। फिलहाल अलवर में तूड़े के दाम 400 से 450 रुपए मण तक हैं। इसमें कुछ लाेग घर तक भी पहुंच दे रहे हैं। तूड़े के काराेबार से जुड़े मालाखेड़ा के गाेकुल सिंह का कहना है कि पशुधन खत्म हाेने के कारण दाम गिरे हैं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta