राजस्थान

सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

Admin4
26 April 2023 6:45 AM GMT
सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार
x
अलवर। बहरोड़ पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के मामले में 10 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 7 जुलाई 2022 को रात्रि करीब 11:00 बजे टेलीफोन से सूचना मिली कि राजेश कुमार राणा निवासी बर्डोद ने पुलिस को सूचना देते हुए कहा कि महेंद्र सैनी और उसके चार-पांच साथी लड़के घर पर आए और उसे मारने की धमकी देकर गए हैं। इनके खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
सूचना के बाद एएसआई सुरताराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। यहां राजेश कुमार से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी महेंद्र और पदम सैनी के घर पहुंचे। जहां मन्नाराम, पदम सैनी, महेंद्र सैनी मिले। इनसे भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही थी कि इसी दौरान महेंद्र सैनी और उनके परिवार के लोगों और महिलाओं ने पुलिस जाब्ते पर हमला कर दिया। जिससे एएसआई सुरताराम की वर्दी फट गई थी। पुलिस जाब्ते पर हमला करने की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई।
मौके पर थाना अधिकारी विरेंद्र पाल सिंह दूसरे जाब्ते के साथ पहुंचे। जहां से पदम कुमार सैनी पुत्र मन्नालाल, मन्नालाल सैनी पुत्र नेतराम सैनी, कमला देवी पत्नी मुन्नालाल सैनी, प्रियंका देवी पत्नी पदम कुमार सैनी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई और गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय पेश किया। जहां से सभी को जेल भिजवा दिया था। जबकि मुख्य आरोपी महेंद्र सैनी पुत्र मन्नाराम सैनी फरार चल रहा था। जिसे आज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Next Story