राजस्थान

कांग्रेस विधायकों के आवास का महिला मोर्चा 26 को करेगा घेराव

Shreya
26 July 2023 12:35 PM IST
कांग्रेस विधायकों के आवास का महिला मोर्चा 26 को करेगा घेराव
x

जयपुर। प्रदेश की महिला विरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में बुधवार 26 जुलाई को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने बताया कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गहलोत सरकार असंवेदनशील है। राजस्थान महिला अपराधों के मामले में देश में नंबर एक पर आ चुका है।

दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा 26 जुलाई को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायकों के आवास का घेराव करेगी। इस दौरान थाली नाद के जरिए प्रदेश की गूंगी बहरी और अराजक गहलोत सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा। राजधानी जयपुर में छोटी चौपड पर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी और प्रदेश पदाधिकारी सरकार विरोधी अभियान में शामिल होंगे।

Next Story