राजस्थान

महिला मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री के आवास पर बजाई थाली

Admin Delhi 1
27 July 2023 6:15 PM IST
महिला मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री के आवास पर बजाई थाली
x

अलवर न्यूज़: भाजपा महला मोर्चा की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बुधवार को केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के निवास के सामने थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सैनी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसीलिए मंत्री को महिलाएं थाली नाद के माध्यम से जगाना चाहती हैं। अब तो महिलाओं की सुनो। प्रदर्शन की जिला संयोजक मधु यादव, विधानसभा संयोजक मोना शर्मा, आरती जाटव सहित अनेक महिलाएं शामिल थी।

Next Story