राजस्थान

श्रीमंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के चुनाव में महेंद्र बंसल अध्यक्ष चुने गए

Shantanu Roy
30 Jan 2023 5:35 PM GMT
श्रीमंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के चुनाव में महेंद्र बंसल अध्यक्ष चुने गए
x
टोंक। टोंक श्रीमंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट टोंक में रविवार को चुनाव हुए। इसमें महेंद्र बंसल को 43 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी बुद्धिप्रकाश शर्मा व सत्य नारायण गुप्ता ने बताया कि 118 सदस्यों में से 103 सदस्यों ने चुनाव में मतदान किया. अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में महेंद्र बंसल को 73 और बृजमोहन शर्मा को 30 वोट मिले थे.
इस पर महेंद्र बंसल को 43 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। ट्रस्ट के सदस्य राजीव बंसल, मुरारीलाल सिंहल, मिथलेश गर्ग, सुनील बंसल, रामावतार धाभाई, डॉ. सीताराम विजय, हनुमान झालरा, संदीप सक्सेना, बृजमोहन बंसल, उत्तम शर्मा, नीरज गोत्तम, राधेश्याम विजय, मनोज मिश्रा, हनुमान बसल, प्रकाश सर्राफ, नथुलाल पेंटर, बंशीधर, बृजमोहन बंसल, हर्षित बंसल, यश बंसल, नवीन त्रिपाठी, प्रकाश सर्राफ, बालकिशन गर्ग, संदीप सक्सेना, शिवदयाल विजय, उत्तम शर्मा, अंकित अग्रवाल, आशीष गोयल, शुभम बंसल, रामदयाल यादव आदि मौजूद रहे।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story