राजस्थान

रानी नगर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

Shantanu Roy
5 April 2023 11:41 AM GMT
रानी नगर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
x
पाली। श्री जैन संघ के तत्वावधान में आज रानी नगर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महावीर स्वामी जन्म कल्याणक का घोडा विभिन्न मार्गों से निकला। जिसमें जैन युवा मंडल व सकल जैन संघ, महिला मंडल व विद्यावाड़ी की युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें जैन संघ का ध्वजारोहण किया गया। जिसमें महावीर स्वामी ने भगवान के रथ के साथ चलते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर जैन संघ अध्यक्ष एनसी मेहता, नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, राजकुमार राठौड़ दिनेश जैन चंदूलाल जैन जयंतीलाल जैन, पार्षद मनीष मेहता, रवि ढोका, भारत बोराना महावीर जैन, सुमेर जैन, समस्त जैन युवा मंडल व महिला मंडल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Next Story