राजस्थान

धूमधाम से होगा श्री नीलकंठ महादेव देवगिरी दौसा के महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन

Tara Tandi
5 March 2024 11:21 AM GMT
धूमधाम से होगा श्री नीलकंठ महादेव देवगिरी दौसा के महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन
x
दौसा। दौसा शहर पहाड़ी पर स्थित जन-जन के आराध्य भगवान नीलकंठ महादेव के महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। 2 दिवसीय इस महाशिवरात्रि महोत्सव में प्रथम दिन 7 मार्च 2024 को बाबा नीलकंठ महादेव की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी और सभी भक्तों के द्वारा सामूहिक भव्य महा-आरती की जाएगी। इसके बाद प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण में विभिन्न भजनों पर प्रस्तुतियां दी जाएगी। राष्ट्रीय कलाकारों में कुमार भानु, डॉ नीलम शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा गायक के रूप में अपनी सुरीली व मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इनके साथ मनभावन डांगी (वायलिन), पीयूष कुमार (तबला), परशराम (सक्सोफोन) मुकेश कुमार (ढोलक) सहित अन्य कलाकारों द्वारा भजनों के साथ स्वर-लहरियां बिखेरी जाएगी। द्वितीय दिवस 8 मार्च 2024 को लक्खी मेले का आयोजन होगा जिसमें दूर दूर से भक्तगण बाबा के दरबार मे आकर माथा टेकेंगे। इसके पश्चात रात्रि रुद्री पठन भी किया जाएगा। श्री नीलकंठ महादेव धर्मसेवा समिति के अध्यक्ष रोशन जोशी ने बताया कि आयोजन से जुड़ी तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाबा के इस त्यौहार में सभी धर्मप्रेमी बन्धु सादर आमंत्रित है।
Next Story