राजस्थान

Jaipur में भी महर्षि दधीचि की जयंती मनाई गई

Admindelhi1
12 Sept 2024 12:19 PM IST
Jaipur में भी महर्षि दधीचि की जयंती मनाई गई
x
ख्य समारोह महर्षि दधीचि सर्किल, सी स्कीम, जयपुर में आयोजित किया गया

जयपुर: देशभर में दानवीर महर्षि दधीचि जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयपुर में भी महर्षि दधीचि की जयंती मनाई गई. राजस्थान प्रांतीय दधीचि दाहिमा ब्राह्मण सभा जयपुर की ओर से मुख्य समारोह महर्षि दधीचि सर्किल, सी स्कीम, जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महर्षि दधीचि की प्रतिमा का पूजन एवं समाज की विभूतियों का सम्मान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा की ओर से हर बार समाज के मूल्यों का सम्मान भी किया गया है. इसी परंपरा के तहत दधी समाज के अग्रणी समाज सेवी राजकुमार शर्मा 'नताश' तथा भविष्यवक्ता पंडित हजारी लाल शर्मा एवं पंडित दीनदयाल शर्मा को सभा द्वारा समाज रतन की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Next Story