राजस्थान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फड़णवीस कल आएंगे पुष्कर

Admin Delhi 1
14 Sept 2023 11:25 AM IST
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फड़णवीस कल आएंगे पुष्कर
x

अजमेर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर गुरुवार को पुष्कर पहुंच रहे है। वो यहां पहुंचकर जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन कर सरोवर पर पूजा करेंगे। इसके बाद केकड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 14 सितंबर को पुष्कर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान प्रभारी विजया राहटकर और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी हवाई मार्ग से जयपुर से पुष्कर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 9:30 बजे पुष्कर के हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वो जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन और पुष्कर सरोवर में पूजा अर्चना करेंगे। जहां से केकड़ी में जनसभा को संबोधित करने के लिए हवाई मार्ग से केकड़ी पहुंचेंगे। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में जुटे है।

Next Story