राजस्थान

मंदिर में लटका मिला महंत का शव

Admin4
6 Oct 2023 11:09 AM GMT
मंदिर में लटका मिला महंत का शव
x
उदयपुर। उदयपुर ​के सायरा थाना क्षेत्र में एक मंदिर के महंत ने गुरुवार देर शाम मंदिर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी अनुसार गुंदाली के जरगाजी मंदिर के 30 वर्षिय महंत अर्जुन पुरी पिता गणेश सिंह निवासी घाणेराव का शव मंदिर में फंदे से लटका मिला। फिलहाल सुसाइड के कारणों का ​स्पष्ट रूप से पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों और स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। दरअसल गुरुवार शाम करीब 6 बजे जब स्थानीय लोग मंदिर में दर्शन को पहुंचे तो वे महंत का शव देखकर सहम गए। लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। फिर जल्दी से शव को उतारकर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महंत को मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सायरा हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया। जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम घर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगनावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन सुसाइड के पीछे क्या कारण रहे हैं इसकी गहनता से जांच की जाएगी।
Next Story