राजस्थान

ERCP को लेकर टोडाभीम में महिलाओं का महाकुंभ शुरू, उमड़ी भीड़

Shantanu Roy
30 Jun 2023 12:14 PM GMT
ERCP को लेकर टोडाभीम में महिलाओं का महाकुंभ शुरू, उमड़ी भीड़
x
करौली। करौली जिले के नादौती के कैमरी गांव में ईआरसीपी की मांग को लेकर गुरुवार को विशाल महिला महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने चंबल की आरती गाई। वहीं, सामूहिक रूप सांस्कृतिक गीत गाते हुए डांस भी किया। महाकुंभ में महिलाओं ने कहा कि सरकार को ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करनी चाहिए, ताकि 13 जिलों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति हो सके। हाल में पानी के संकट पर एक लघु फिल्म चंबल की चिट्ठी भी बनाई गई, जिसे गांव-गांव में लोगों को दिखाया जा रहा है। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक स्वर में संकल्प को समर्थन दिया। किसान नेता रामनिवास मीना ने ईआरसीपी की उपयोगिता के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए केंद्रीय सेंसर बोर्ड से स्वीकृत लघु फिल्म चंबल की चिट्ठी तैयार कराई है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीनदयाल सारस्वत ने बताया कि कैमरी में आयोजित हो रहे महिला महाकुंभ के सफलता के लिए समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। महिलाओं को पर्चे बांटकर महिला महाकुंभ के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इससे पहले टोडाभीम के नांगल शेरपुर गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें 15 हजार से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया था। बता दें, किसान नेता रामनिवास मीना के नेतृत्व में 2 महीने से 13 जिलों में ईआरसीपी की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। करौली समेत पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों से भी महिलाएं शामिल होकर चंबल के पानी के लिए एकता का शंखनाद कर रही है। महिलाएं ही कर रही संचालन और महिलाएं ही वक्ता महिला महाकुंभ का संचालन महिलाएं ही कर रही है और महिलाएं ही वक्ता है। महिला महाकुंभ का संचालन पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष संगीता गुर्जर कर रही हैं।
Next Story