राजस्थान

महादेव मित्र मंडल करजू सदस्यों ने बुलबुला महादेव के किए दर्शन

Shantanu Roy
3 Jun 2023 4:38 PM IST
महादेव मित्र मंडल करजू सदस्यों ने बुलबुला महादेव के किए दर्शन
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ महादेव मित्र मंडल करजू द्वारा छोटीसादड़ी तहसील में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल बुलबुला महादेव मंदिर में महादेव के दर्शन किए। आसपास प्रकृति की सुंदरता एवं गर्मी से राहत पाने के लिए दिन भर यहां लोगों का तांता लगा रहता है। घनश्याम सुथार ने बताया कि बुलबुला महादेव मंदिर प्रांगण में वर्षपर्यंत प्राकृतिक रूप से पानी निकलता रहता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार कामना करने पर यदि शिवलिंग के पास पानी से बुलबुला निकलता दिखाई देता है तो यह महादेव का आशीर्वाद समझा जाता है। सीतामाता अभयारण्य के समीप पहाड़ी क्षेत्रों में बसा रमणीय स्थल बुलबुला महादेव अनुपम छटा, प्राकृतिक दृश्य एवं अठखेलियां करती नदी की धारा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
Next Story