राजस्थान

मधुसूदन मिस्त्री विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बने

Admin Delhi 1
1 Aug 2023 3:52 PM IST
मधुसूदन मिस्त्री विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बने
x

जयपुर न्यूज़: कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर नियुक्त करने के साथ 25 लोकसभा सीटों पर भी ऑबजर्वर लगाए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री को सीनियर ऑब्जर्वर और तमिलनाडू के कांग्रेस नेता शशिकांत सेंथिल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। दोनों नेता विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार चयन, चुनाव अभियान से लेकर पूरे चुनाव पर निगरानी रखेंगे।

मिस्त्री इससे पहले भी राजस्थान चुनावों की जिम्मेदारी देख चुके हैं। मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस के संगठन चुनाव करवाए थे, उन्हें राहुल गांधी का नजदीकी माना जाता है। सेंथिल तमिलनाडू मूल के हैं, उन्होंने कर्नाटक चुनावों में भी काम किया था।

एआईसीसी ने 25 लोकसभा सीटों पर लोकसभा ऑब्जर्वर लगाए हैं। लोकसभा सीट के हिसाब से ऑब्जर्वर लगाए गए नेताओं को विधानसभा चुनावों के लिए जिम्मेदारी दी गई है। हर नेता के पास आठ विधानसभा सीटें रहेंगी।

Next Story