राजस्थान
Madhopur: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केंद्र 10 मार्च से अमरूद
Tara Tandi
6 March 2025 1:02 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर जिले मे रबी विपणन वर्ष 2025-2026 मे समर्थन मूल्य पर गेहूँ हेतु 4 क्रय केन्द्र निर्धारित किये गये है जिन पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से प्रारम्भ होकर 30 जून तक किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 425 रुपये प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है एवं राजस्थान सरकार द्वारा 150 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस घोषित किया गया है। इस प्रकार किसानों को गेहूं बेचान पर 48 घंटों के अंदर 2 हजार 575 रुपये प्रति क्विटल का भुगतान किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी एफसीआई रूपचन्द मीना ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम का गेहूं खरीद केंद्र अमरूद एवं फल मंडी चकचैनपुरा में संचालित होगा। अब तक खंडार मंडी में 234, बहरावंडा खुर्द मंडी में 175, सवाईमाधोपुर में 41 एवं गंगापुरसिटी में 47 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है एवं आगामी दिनों में रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस वर्ष राजस्व जिला सवाईमाधोपुर में गेहूं खरीद लक्ष्य बारह हजार मीट्रिक टन रखा गया है।
TagsMadhopur समर्थन मूल्यगेहूं खरीद केंद्र 10 मार्चअमरूदMadhopur support pricewheat purchase center 10 Marchguavaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





