राजस्थान
Madhopur: सूरवाल बांध पर जल पूजन, श्रमदान और मरम्मत कार्य कर दिया जल संरक्षण का संदेश
Tara Tandi
6 Jun 2025 6:04 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जल संसाधन विभाग, सवाई माधोपुर द्वारा सूरवाल बांध पर व्यापक जनजागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत जल पूजन से की गई।
अधिशासी अभियंता जल संसाधन अरुण शर्मा ने कहा कि यह गतिविधियाँ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित की गई हैं, जिसका उद्देश्य केवल जल स्रोतों का भौतिक सुधार नहीं, बल्कि समाज में जल संरक्षण को लेकर दीर्घकालिक चेतना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है” यह वाक्य अब केवल कहने की बात नहीं रह गया है, बल्कि इसे व्यवहार में अपनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, नरेगा श्रमिकों और जल संसाधन विभाग के संवेदकों ने पारंपरिक रीति रिवाज से जल पूजन कर जल को जीवनदायिनी मानते हुए संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से बांध परिसर की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान सूरवाल माइनर पर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके तहत नहर की मरम्मत, जल प्रवाह की बाधाएं दूर करना और जल संरचना को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक तकनीकी सुधार किए गए।
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन, नरेगा श्रमिक, संवेदक व अन्य सहभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम ने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से यह संदेश दिया कि जल संरक्षण में जनभागीदारी ही स्थायी समाधान का मार्ग है।
TagsMadhopur सूरवाल बांधजल पूजनश्रमदान मरम्मत कार्यदिया जल संरक्षण संदेशMadhopur Surwal damwater worshiplabor donation repair workwater conservation message givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





