राजस्थान

Madhopur: विद्यालयों का विकास जिला निष्पादक समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

Tara Tandi
21 Feb 2025 4:28 PM IST
Madhopur: विद्यालयों का विकास जिला निष्पादक समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
x
Madhopur माधोपुर: शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति, मिड-डे मील, राष्ट्रीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम योजना की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों की अपार आईडी की अद्यतन स्थिति, आधार/जनाधार प्रमाणीकरण, मिशन निडर, मिशन संवाद, एसएनए भुगतान, ट्रंासपोर्ट वाउचर, विद्यालय स्टॉफ, छात्रों व इन्फ्रास्ट्रेक्चर, सरकारी स्कूलों में बने शौचालयों, चारदीवारी, खेल मैदान आदि की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों की अपार आईडी रजिस्ट्रेशन में अनावश्यक देरी करने वाले सभी निजी विद्यालयों को नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को दिए। उन्होंने ब्लॉकवार कैम्प आयोजित कर सभी विद्यार्थियों की आधार आई मेप करवाने के निर्देश प्रदान किए ताकि विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ एवं स्कॉलरशिप मिल सके। उन्होंने कहा कि मिशन संवाद अभिव्यक्ति से आत्मविश्वास के तहत छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य साहित्यिक पुस्तके उपलब्ध करवाकर विद्यार्थियों के मानसिक विकास एवं भाषा वार्तालाप कौशल का किया जाए। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को प्रति विद्यालय न्यूनतम 10 हजार रूपए तक की साहित्यिक पुस्तके क्रय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत मिड-डे मील पोषाहार वितरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त विद्यालयों में मिड-डे मील रजिस्टर, दैनिक उपस्थिति डायरी एवं मिड-डे मील उपयोगिता प्रपत्र समान प्रक्रिया में संधारण करने के निर्देश दिए। साथ ही वे विभाग की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने में विश्वास रखें।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मिड डे मील वितरक को समय पर पोषाहार वितरण करने, पिंक एवं ब्लू टैबलेट के समय पर वितरण करने, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने, उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन का वितरण करने, बाल वाहिनियों में सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने, कार्ययोजना बनाकर वर्षा जल संग्रहण संरचनाओ का निर्माण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना में 75 हजार का दिया चैक:- इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुनकटा कलां गंगापुर सिटी द्वारा विद्यालय में स्टेज की लम्बाई-चौड़ाई बढ़ाने व स्टेज पर सीमेन्ट कंक्रीट की छत डलवाने के लिए जन सहयोग से 75 हजार रूपए की राशि का चैक मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के लिए जिला कलक्टर शुभम चौधरी को सौंपा गया। वहीं भामाशाहों द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किशन की झोपड़ी में विद्यालय छत की चारदीवारी निर्माण के लिए 15 हजार रूपए की राशि का चैक मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना अन्तर्गत जिला कलक्टर को सुपुर्द किया गया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, डाईट सुनील कुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी हरकेश मीना, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक कालूराम बैरवा, सीबीईओं रामप्रसाद शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, कुसुमलता मीना आदि उपस्थित रहे।
Next Story