राजस्थान
Madhopur: जिला कलेक्टर ने अतिवृष्टि के दौरान जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Tara Tandi
22 Aug 2025 8:02 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर अतिवृष्टि से प्रभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर बचाव-राहत कार्यो का जायजा। इस दौरान जिला कलक्टर ने काला गौरा भैरव मंदिर के पास लटिया नाले का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने रणथम्भौर रोड़ सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सूरवाल बांध में नाव पलटने से बहने वाले लोगों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस की टीमों द्वारा किए जा रहे बचाव-राहत कार्यो का मौके पर जाकर जायजा लिया।
उन्होंने शहरी क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पानी सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना को दिए। वहीं अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा को अतिवृष्टि से प्रभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
उन्होंने आमजन से जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करने, विशेषकर बच्चों और युवाओं को ऐसे क्षेत्रों से दूर रखनें का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फोटो या वीडियो बनाने के लिए जान जोखिम में न डालें और जलमग्न सड़कों, रपटों और पुलों को पार करने से बचें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखण्ड अधिकारी दामोदर सिंह, नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsMadhopur जिला कलेक्टरअतिवृष्टि दौरान जलभरावप्रभावित क्षेत्रों निरीक्षणMadhopur District Collectorwaterlogging during heavy rainsinspection of affected areasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





