राजस्थान
Madhopur: जिला कलेक्टर ने गंगापुर सिटी उपखण्ड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Tara Tandi
5 Jun 2025 6:54 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने गुरूवार को उपखण्ड कार्यालय गंगापुर सिटी एवं उपवन संरक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गंगापुर सिटी उपखण्ड कार्यालय में ई-फाईल कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर उपखण्ड अधिकारी गंगापुर को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्य ई-फाईल कार्यप्रणाली के माध्यम से ही किए जाए। साथ ही उन्होंने सीएम हैल्पलाईन-181 सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का फीडबैक लेते हुए 60 दिवस के अधिक के सभी प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चैतावनी देते हुए कहा कि पोर्टल पर एक भी प्रकरण 60 दिन से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने रास्ता खोलों अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की सहायता से संबंधित तहसीलदार एवं पटवारी को अतिक्रमियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए सीमाज्ञान कर आम रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार एवं पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीमाज्ञान और नामांतकरण का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया। वहीं आबादी भूमि, पत्थरगढ़ी प्रकरणों को कोर्ट में दर्ज करवाकर शीघ्र निस्तारण करवाए।
निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न शाखाओं में संपादित किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर प्रभारी अधिकारी को फाइलों का उचित प्रबंधन रखने के साथ-साथ समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े प्रकरणों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी ना हो तथा उचित प्रबंधन व कार्य कुशलता के साथ आमजन को समय पर राहत प्रदान की जाए। इस दौरान उन्होंने उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि कोर्ट केस में लंबी-लंबी डेट्स ना देकर प्रकरणों का समयबद्ध पर निपटारा सुनिश्चित करें।
इस दौरान उन्होंने मर्ग रजिस्टर, दावा दरकास, अपील रजिस्टर, हथियार पंजिका, सूचना का अधिकार रजिस्टर, सतर्कता सहित पुराने पत्रावलियां देखी। उन्होंने लेण्ड कनवर्जन के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, रास्तों के विवाद, सीमाज्ञान, इजराय, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा न्यायालयों, लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रकरणों में जवाबनामा समय पर भिजवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों द्वारा गांव में 7 दिनों से लाईट नहीं आने की शिकायत पर प्रकरणों को गंम्भीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर तत्काल समाधान करवाने के निर्देश दिए।
पौधशाला का किया निरीक्षण:- जिला कलक्टर ने वन संरक्षक कार्यालय गंगापुर सिटी का निरीक्षण कर आगामी मानसून के दौरान वितरण के लिए तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर सिंह से विभिन्न प्रजातियों के पौधो के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित विभागों को लक्ष्यनुसार पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर सिंह ने जिला कलक्टर को अवगत कराया कि नर्सरी गंगापुर सिटी में 3 लाख, नर्सरी सिंथोली (बामनवास) डेढ़ लाख, नर्सरी टटवाड़ा में 1 लाख और अस्थाई नर्सरी अमरगढ़ में 1 लाख पौधे विभिन्न प्रजाति, बरगद, पीपल गूलर अमलतास अर्जुन शीशम जामुन करंज नींबू केसिया श्यामा नीम बांस, इमली, पलटा फॉर्म सहजना लसोड़ा सागवान कचनार गुलमोहर पत्थरचट्टा करंज आदि के 46 प्रजातियों के कुल 6 लाख 60 हजार पौधे वितरण हेतु तैयार किए गए हैं।
इस दौरान जिला कलक्टर शुभम चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी रामकिशोर मीणा, उपखण्ड अधिकारी बृजेंद्र मीणा, विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर सहित उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं नर्सरी में कार्य करने वाले श्रमिकों को पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
TagsMadhopur जिला कलेक्टरगंगापुर सिटी उपखण्डकार्यालय औचक निरीक्षणMadhopur District CollectorGangapur City SubdivisionOffice Surprise Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





