राजस्थान
Madhopur: आमजन को बैंकिंग फ्रॉड से बचाकर वित्तीय सेवाओं का मिले अधिकतम लाभ
Tara Tandi
21 Feb 2025 4:25 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय/समीक्षा समिति की तिमाही बैठक जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को जिले में बैंकों की शाखाओं की सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुद्रा योजना, स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना, पीएमईजीपी, एनयूएलएम, एनआरएलएम, एससी/एसटीपीओपी, बीआरयूपी, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं स्वयं सहायता समूहों में विŸा पोषण, विŸाीय साक्षरता पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले में कार्यरत समस्त बैंकों के ऋण-जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना के लक्ष्यों के सोपक्ष प्रगति, वित्तीय समावेशन सहित वित्तीय गतिविधियों पर चर्चा कर बैंक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा है कि आमजन वित्तीय साक्षर हों तथा उनको बैंक गतिविधियों के नाम पर होने वाले फ्रॉड से सुरक्षा मिले। वित्तीय साक्षरता वर्तमान की प्राथमिकता है इसलिए आमजन को वित्तीय साक्षरता दी जाए।
उन्होंने आरबीआई के निर्देशानुसार विŸाीय समझदारी समृद्ध नारी थीम पर सभी ब्लॉकों में 24 से 28 फरवरी तक विŸाीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को वित्तीय लेन-देन, वित्तीय जोखिम संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ आमजन को वित्तीय सेवाओं का अधिकतम लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं उच्च शिक्षा के तहत प्राप्त होने वाले ऋण आवेदनों पत्रों की जांच कर शीघ्रता से ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश संबंधित बैंक अधिकारी को प्रदान किए। साथ ही सभी पात्र किसानों को केसीसी योजना से लाभांवित करन के निर्देश दिए है।
उन्होंने विभिन्न योजनाओं में पेंडिंग ऋण आवेदनों को निस्तारित करने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए कहा कि अनावश्यक पेंडेंसी नहीं रखें। सेंक्शन ऋण आवेदनों में वितरण तथा नए आवेदनों में समुचित कार्रवाई करते हुए निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सरकारी योजनाओं में पेंडिंग ऋण आवेदनों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि मिलकर आपसी समन्वय से निस्तारित करें ताकि आमजन को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री जन धन योजना में डोर-टू-डोर सर्वे करवाते हुए खाते खोलने में सेचुरेशन लेवल तक प्रगति लाएं। इसके लिए फील्ड मशीनरी वाले विभागों के कर्मचारियों का भी अपेक्षित सहयोग लिया जा सकता है।
जिला प्रमुख सुदामा मीणा ने बैंकिंग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन भावना के साथ किसानों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाया जाए ताकि किसानों को अपनी विŸाीय आवश्यकताओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।
जिला अग्रणी प्रबन्धक परेशनाथ बनर्जी ने कहा कि सभी बैंकों का शत-प्रतिशत डिजीटलीकरण किया जा चुका है। उन्होंने बैंकवार ऋण-जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना को समाप्त अवधि तक प्राप्त उपलब्धि, सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों में प्रगति, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा संचालित कार्यो, वित्तीय साक्षरता परामर्श केन्द्र द्वारा संचालित कार्यों, वसूली, शिक्षा ऋण सहित बैंक गतिविधियों से अवगत कराते हुए जिला कलक्टर को अपेक्षित प्रगति लाने व पेंडिंग प्रकरणों के निर्धारित समयसीमा में निस्तारण हेतु आश्वस्त किया।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक प्रबंधक अनिता शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय रामचन्द्र भाटी, बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अजय दुग्गल, आरसेटी निदेशक नीरज गोपालिया, सहायक जिला अग्रणी प्रबंधक रानू चांदना, डीडीएम नाबार्ड हरित, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना, राजीविका से डीपीएम अमित गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकों के समन्वयक उपस्थित रहे।
TagsMadhopur आमजनबैंकिंग फ्रॉडबचाकर वित्तीय सेवाओंमिले अधिकतम लाभMadhopur common peoplebanking fraudsave money by availing financial servicesget maximum benefitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





