राजस्थान

Madhopur: अल्पसंख्यक विद्यार्थी छात्रावासों में प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक करें आवेदन

Tara Tandi
15 July 2025 6:31 PM IST
Madhopur: अल्पसंख्यक विद्यार्थी छात्रावासों में प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक करें आवेदन
x
Sawai Madhopur सवाई माधोपुर: अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा सवाई माधोपुर जिले में अल्पसंख्यक समुदायों मुस्लिम, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध एवं ईसाई के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने बताया कि यह सुविधा कक्षा 9 से लेकर उच्चतर कक्षाओं (शैक्षणिक एवं व्यावसायिक) में नियमित रूप से अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं हेतु सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी मुख्यालय पर बालक छात्रावास एवं सवाई माधोपुर पर बालिका छात्रावास का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छात्रावासों में सुसज्जित एवं सुविधायुक्त कमरे, पंखे, वॉटर कूलर, टेबल-कुर्सी, अलमारी, बिस्तर, निःशुल्क पौष्टिक नाश्ता एवं भोजन निजी उपयोग की सामग्री, स्कूल यूनिफार्म, जूते-मोजे हेतु स्टाईपण्ड 2250 रूपये इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रावासों का संचालन 1 अगस्त, 2025 से किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई, 2025 तक कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सवाई माधोपुर में आवेदन कर सकते है। साथ ही छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र www.minority.rajasthan.gov.in से अथवा कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सवाई माधोपुर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
Next Story