राजस्थान

Madhopur: एडीआर सेंटर में हिट एण्ड रन के संबंध में मीटिंग का हुआ आयोजन

Tara Tandi
5 Aug 2025 7:13 PM IST
Madhopur: एडीआर सेंटर में हिट एण्ड रन के संबंध में मीटिंग का हुआ आयोजन
x
Madhopur माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम द्वारा मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना-2022 की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के संबंध में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सचिव समीक्षा गौतम द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपाधीक्षक यातायात पिंटू कुमार के साथ जिले में गत वर्ष में पुलिस थानों में हिट एण्ड रन के दर्ज मामलों एवं पुलिस थाने से दावा जांच अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) को प्रेषित प्रार्थना पत्रों पर मुआवजा प्रदान करने के संबंध में की गई कार्यवाही के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
सचिव समीक्षा गौतम द्वारा उपाधीक्षक यातायात सवाई माधोपुर पिन्टू कुमार को जिले के समस्त पुलिस थानों में वर्ष 2023 से 2025 तक के शेष रहे हिट एण्ड रन के समस्त प्रकरणों में आवेदन भरवाकर दावा जांच अधिकारी को प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दावा जांच अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) संजय शर्मा को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
Next Story