राजस्थान

जिला कलक्टर को कराया गौशाला की समस्याओं से अवगत

Admin Delhi 1
16 Jan 2023 2:21 PM GMT
जिला कलक्टर को कराया गौशाला की समस्याओं से अवगत
x

कोटा: शहर में सड़क किनारे तो हरा चारा बेचा जा रहा है। लेकिन निगम के कायन हाउन में चारा नहीं पहुंच रहा है। जिससे वहां गायों को दान का चारा खिलाया जा रहा है। वहीं जिला कलक्टर ने शनिवार को गौशाला का निरीक्षण किया तो उस दौरान उन्हें गौशाला की समस्याओं से अवगत कराया गया। नगर निगम कीओर से बंधा धर्मपुरा में गौशाला और किशोरपुरा में कायन हाउस संचालत किया जा रहा है। हालत यह है कि गौशाला में 37 सौ से अधिक गौवंश हो गया है। यहां गायों को भूसा तो काफी समय से खिलाया जा रहा है। लकिन हरा चारा महीनों से नहीं पहुंच रहा था। जिससे गायों को खाने के लिए हरा चारा नहीं मिल रहा था। यही हालत किशोरपुरा स्थित कायन हाउस की है। यहां भूसा तो नगर निगम द्वारा सवेदक के माध्म से गायों को खिलाया जा रहा है। लेकिन हरा चारा नहीं मिल रहा है। जिससे यहां दान दाताओं द्वारा ही गायों को हरा चारा खिलाया जा रहा है। जबकि शहर में सड़क किनारे जगह-जगह पर हरा चारा बेचा जा रहा है। लेकिन नगर निगम को नहीं मिल रहा है।

मकर संक्रांति पर शनिवार को ह्यूमन हैलप लाइन के अध्यक्ष मनोज जैन आदनिाथ के साथ जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर भी गौशाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया। इस दौरान कोटा दक्षिण निगम की गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने जिला कलक्टर को गौशाला की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनका समाधान करवाने की मांग की है। जितेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कलक्टर से कहा कि वे नियमित समय अंतराल पर गौशाला का निरीक्षण करते रहें जिससे यहां सुधार हो सके। गौशाला में गायों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। लेकिन उनके घूमने के लिए जगह कम है।

नगर विकास न्यास गौशाला विस्तार के लिए जमीन देने को सहमत है लेकिन निगम अधिकारी प्रयास नहीं कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि निगम के पास दो ही कैटल वाहन हैं और दो ही एम्बृलेंस। जिससे गायों को लान-ले जाने में परेशानी होती है। इन दोनों की संख्या दो गुनी कर 4-4 करने की जरूरत है। सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर ने गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया है। गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का कहना है कि कायन हाउस में क्षमता से अधिक गाय हो गई हैं। वहां उन्हें रखने की जगह तक नहीं है। जिससे गायों को ठूस कर रखा हुआ है। ऐसे में गायों की मौत का खतरा अधिक बना हुआ है। गायों को कायन हाउस से गौशाला भेजने के लिए वाहनों की संख्या तक पर्याप्त नहीं है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौशाला व कायन हाउस में सुधार जारी: नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त राजपाल सिंह का कहना है कि गौशाला व कायन हाउस की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। हरा चारे के भी टेंडर किए जा चुके हैं। गौशाला में पहुंच रहा है तो कायन हाउस में भी शीघ्र ही हरा चारा पहुंचा दिया जाएगा। कैटल फ्री शहर के लिए न्यास व निगम द्वारा मवेशियों को पकड़ने के कारण कायन हाउस में क्षमता से अधिक गौवंश हो रहा है।

गौशाला में मिलने लगा चारा, कायन हाउस में नहीं: गौशाला समिति के अध्यक्ष सिंह का कहना है कि गौशाला में पिछले कई महीनों तक हरा चारा नहीं मिल रहा था। निगम ने इसके टेंडर किए। जिससे पिछले कुछ समय से गौशाला में तो हरा चारा पहुचने लगा है। लेकिन कायन हाउस में हरा चारा नहीं मिल रहा है। जिससे यहां अभी दान दाताओं द्वारा हरा चारा खिलाया जा रहा है। सिंह का कहना है कि अधिकारियों ने शीघ्र ही कायन हाउस में भी हरा चारा पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

Next Story