राजस्थान

पशुओं की नस्ल सुधार तकनीकों से कराया गया अवगत

Admindelhi1
13 Oct 2026 3:40 PM IST
पशुओं की नस्ल सुधार तकनीकों से कराया गया अवगत
x
पशुपालन में सुधार के लिए प्रशिक्षण पर जोर

जोधपुर: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के अंतर्गत संचालित पशु विज्ञान केंद्र जोधपुर द्वारा सोमवार को ग्राम सालवां कला में पशुओं के नस्ल सुधार का महत्व विषय पर एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन केंद्र प्रभारी डॉ. सतेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर केंद्र के सहायक आचार्य डॉ. अरविंद कुमार पंवार ने पशुपालकों को पशुओं की नस्ल सुधार के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक प्रजनन तकनीकों, उन्नत नस्ल के चयन तथा पशुओं के उचित पोषण एवं देखभाल से उनकी उत्पादकता और दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कमलेश पशु चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित पशुपालकों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के महत्व के बारे में बताया तथा पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। राजुवास द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका पशुपालन नए आयाम का वितरण भी किया गया।

Next Story