पंचायत चुनाव परिणामों पर मदन राठौड़ बोले- जनादेश का सम्मान करती है भाजपा

जयपुर: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायती राज चुनावों में 10 जिलों में पार्टी के जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और भाजपा जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है।
राठौड़ ने परिसीमन, ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की पूर्व टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों के परिणाम विधानसभा चुनावों में जीत की गारंटी नहीं होते।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चूरू और ब्यावर के चुनाव परिणामों पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाओं की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी दो वर्षों में विकास और जनसेवा के कार्यों को गति देगी।
राठौड़ ने कांग्रेस को अहंकार से बचने की सलाह देते हुए वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनने का दावा किया।





