राजस्थान

मछिया जैविक सफारी पार्क: राज्य का तीसरा पसंदीदा सफारी पार्क

Admin Delhi 1
18 May 2023 6:53 PM IST
मछिया जैविक सफारी पार्क: राज्य का तीसरा पसंदीदा सफारी पार्क
x

जोधपुर न्यूज: माचिया बायोलॉजिकल सफारी पार्क प्रदेश का तीसरा पसंदीदा जंतुआलय बन गया है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2022-23 में यहां 2.37 लाख पर्यटक पहुंचे, इससे वन विभाग को 78.85 लाख रुपए का राजस्व मिला। माचिया से पहले जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान व जंतुआलय का नंबर है। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में 3.18 लाख पर्यटक पहुंचे, जिससे 1.49 करोड़ रुपए अर्जित हुए।

वहीं जयपुर जंतुआलय को 2.46 लाख पर्यटकों ने देखा, इससे 47.69 लाख की आय हुई। वहीं सज्जनगढ़ जैविक उद्यान उदयपुर में 1.46 लाख पर्यटकों से 49.93 रुपए व अभेड़ा जैविक उद्यान कोटा जंतुआलय में 49 हजार पर्यटकों से 20.18 लाख का राजस्व मिला।

Next Story