
x
अलवर। अलवर शहर में 3 जून को ATM से नकदी निकाल कर ले जाते समय हरियाणा के व्यक्ति से 7 लाख रुपए की लूट के आरोपी का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 6 में से 2 आरोपियों के पास से 6 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। परिवादी हरियाणा के फिरोजपुर झिरका निवासी वजाहत नसीब है। वहीं आरोपी अलवर के बेलाका व मन्नाका सहित आसपास के हैं।
NEB थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि 3 जून को हरियाणा के फिरोजपुर झिरका निवासी नासिर अपने कुछ साथियों के साथ अलवर शहर के सूर्य नगर मोड़ आसपास के एटीएम से करीब 7 लाख रुपए निकाल कर ले जाने लगा था। तभी अलवर शहर के साजिद व सद्दीक सहित 6 बदमाश मौके पर आए। जिन्होंने सूर्य नगर मोड़ के पास एचडीएफसी बैंक एटीएम के आसपास पीड़ित के पास पहुंचे। पहले मारपीट की। इसके बाद बैग छीनकर फरार हो गए।
एनईबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल शुरू कर दी थी। सीसीटीवी के आधार पर उनकी पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने साजिद व सद्दीक को उनके गांव से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 6 लाख रुपए भी बरामद हो गए हैं। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story