
x
जयपुर। बस्सी थाना क्षेत्र में देर रात 2 बदमाशों ने लूटपाट के आरोप में एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार से पीड़ित युवक का हाथ कट गया। घायल भाजूपुरा निवासी गोविंद शर्मा को बदमाशों ने लूट लिया। फिर मौके से फरार हो गया। घायल गोविंद शर्मा सीएचसी बस्सी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर भाजूपुरा गांव के लोग सीएचसी बस्सी पहुंचे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरिराम पुरा गांव के पास श्मशान घाट के रास्ते में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। यहां आसपास रहने वाले लोग देर रात सड़क पर निकलने वालों को रोकते हैं। फिर मारपीट कर लूटपाट कर भगा ले जाते हैं। ये लोग सड़क पर कांटे और पत्थर फेंक कर अंधेरे में छिप जाते हैं। जो कोई अपने वाहन से उतरता है। वे उसके साथ लूटपाट करने लगते हैं। बस्सी थाना पुलिस को इस संबंध में पूरी जानकारी है। उसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। घटना की जानकारी होने पर एसएचओ बस्सी जसवंत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि बस्सी थाना क्षेत्र के भजुपुरा गांव निवासी गोविंद शर्मा शाम को घर लौट रहा था। इसी बीच कुछ बदमाशों ने उसे हरि रामपुरा गांव के पास रोक लिया और मारपीट करने लगे। बदमाश गोविंद शर्मा से लूटपाट करने लगे तो गोविंद ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उनके हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। गोविंद शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं गोविंद की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Admin4
Next Story