राजस्थान
Kota के जे.के. लोन अस्पताल पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, गैस रिसाव से प्रभावित बच्चों का जाना हाल
Tara Tandi
17 Feb 2025 5:58 PM IST

x
Jaipur जयपुर । लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर सोमवार को कोटा जिला स्थित जे.के. लोन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने गैस रिसाव से प्रभावित बच्चों का हाल-चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने सभी बच्चों से मुलाकात की और डॉक्टरों की टीम को लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के इलाज के लिए बने मेडिकल बोर्ड को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि घटना की विस्तृत जांच की जाए और इसके सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग और सहायता दी जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए फैक्ट्री मालिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभागों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड की टीम काम कर रही है और सभी बच्चे फिलहाल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को तभी अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी जब उनके परिजन पूरी तरह संतुष्ट होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गैस रिसाव के लक्षणों के रूप में बच्चों में आंखों में जलन, आंसू आना, सांस लेने में परेशानी, गले में जलन और एक अजीब गंध महसूस होने जैसी समस्याएं देखी गईं। उन्होंने कहा कि यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गैस रिसाव कैसे हुआ और इसमें कोई लापरवाही हुई या नहीं।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना, जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा सहित विभिन्न विभागों के डॉक्टर भी मौजूद रहे।
TagsKota के जे.के. लोन अस्पताललोकसभा अध्यक्षगैस रिसावप्रभावित बच्चोंजाना हालKota's J.K. Lone HospitalLok Sabha SpeakerGas leakAffected childrenKnow their conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





