राजस्थान
लोकसभा आम चुनाव-2024 स्वीप गतिविधियों के तहत किया मतदान के प्रति जागरूक मतदाता जागरूकता
Tara Tandi
12 April 2024 5:00 PM IST

x
श्रीगंगानगर । लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत 19 अप्रैल 2024 को मतदान दिवस के दिन मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये स्वीप गतिविधियां जारी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगरपरिषद आयुक्त श्री यशपाल आहुजा के नेतृत्व में स्वीप टीम और नगरपरिषद कार्मिकों द्वारा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों सहित आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। श्री आहुजा के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में दुकानों और बैंक में जाकर स्वीप टीम द्वारा व्यापारियों, कार्मिकों सहित आमजन को 19 अप्रैल 2024 को मतदान दिवस की जानकारी देते हुए अधिकाधिक मतदान की अपील की गई। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंक, डेयरी बूथ पर स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर और स्टिकर भी चस्पा किये गये। इस दौरान स्वीप समन्वयक श्री रमन असीजा और श्री प्रेम चुघ सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। (फोटो सहित)
Tagsलोकसभा आमचुनाव-2024स्वीप गतिविधियोंकिया मतदान प्रतिजागरूक मतदाता जागरूकताLok Sabha GeneralElection-2024SVEEP activitiesVoted copyVoter awarenessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





