राजस्थान

लोकसभा आम चुनाव 2024 सैक्टर मजिस्ट्रेट की लाईव लोकेशन की होगी ट्रेकिंग

Tara Tandi
20 March 2024 4:21 PM IST
लोकसभा आम चुनाव 2024 सैक्टर मजिस्ट्रेट की लाईव लोकेशन की होगी ट्रेकिंग
x
श्रीगंगानगर। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान गंगानगर क्षेत्र की 6 विधानसभाओं में लगाये गये सैक्टर मजिस्ट्रेट की गूगल मेप्स के माध्यम से लाईव लोकेशन की ट्रेकिंग की जायेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने मोबाईल के द्वारा गूगल मेप्स एप के माध्यम से अपनी लाईव लोकेशन ‘‘ अनटिल यू टर्न ऑफ‘‘ ऑप्शन का चयन कर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाई गई जी मेल आईडी पर शेयर करेंगे। समस्त सैक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा शेयर की गई लोकेशन रिटर्निंग अधिकारी के जी मेल आईडी पर मेल के जरिये प्राप्त होगी, जिसे गूगल मेप्स के द्वारा ट्रेक किया जा सकता है। रिटर्निंग अधिकारी सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करेंगे कि वे अपने मोबाइल का डाटा एवं लोकेशन को सदैव ऑन रखेंगे।
Next Story