राजस्थान

लोकसभा आम चुनाव-2024 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई

Tara Tandi
18 March 2024 4:00 PM IST
लोकसभा आम चुनाव-2024 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई
x
डूंगरपुर । लोकसभा आम चुनाव-2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके इसके लिए असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाया जाना नितान्त आवश्यक है। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान करवाकर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही व अन्य समुचित कानूनी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
Next Story