राजस्थान

लोकसभा- आम चुनाव-2024 जिला शिकायत समिति का किया गया गठन

Tara Tandi
17 March 2024 10:53 AM IST
लोकसभा- आम चुनाव-2024 जिला शिकायत समिति का किया गया गठन
x
अजमेर । लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत बिना किसी एफआईआर एवं शिकायत के नकदी और कीमती सामान कोषागार (मालखाने) में रखने के उदाहरणों के दृष्टिगत जनता की शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से अजमेर जिले के लिए जिला शिकायत समिति का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि यह समिति पुलिस, एफएसटी अथवा एसएसटी द्वारा की गई जब्ती के प्रत्येक मामले की स्वतः जांच करेगी। नकद राशि और वस्तुओं के जब्ती के ऎसे प्रकरण जो कि बिना एफआईआर एवं शिकायत एवं जो किसी उम्मीदवार या राजनैतिक दल या किसी चुनाव अभियान से जुडे नहीं है और मालखाने एवं कोषागार में जमा है, को रिलीज करने की कार्यवाही इस समिति द्वारा की जाएगी। समिति के नोडल अधिकारी (संयोजक) श्री सूर्यकान्त शर्मा उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर के मोबाइल नम्बर 9413974308 है।
Next Story