राजस्थान

लोकसभा आम चुनाव 2024 गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में 21 लाख 2002 मतदाता करेंगे मतदान

Tara Tandi
5 April 2024 6:53 AM GMT
लोकसभा आम चुनाव 2024 गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में 21 लाख 2002 मतदाता करेंगे मतदान
x
श्रीगंगानगर । लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। गंगानगर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभाओं (गंगानगर जिले की पांच एवं हनुमानगढ़ जिले की तीन) में 21 लाख 2002 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1096432 पुरूष, 1005505 महिला और 65 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं।
गंगानगर संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं में गंगानगर जिले की सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर तथा हनुमानगढ़ जिले की संगरिया, हनुमानगढ़, व पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में 2016 मतदान केन्द्र और कुल 2102002 मतदाता हैं। गंगानगर लोकसभा क्षेत्र की सादुलशहर विधानसभा में 231, गंगानगर विधानसभा में 216, करणपुर में 251, सूरतगढ में 258, रायसिंहनगर विधानसभा में 277, संगरिया विधानसभा में 227, हनुमानगढ में 270 तथा पीलीबंगा में 286 सहित कुल 2016 मतदान केन्द्र हैं।
सादुलशहर विधानसभा में 125517 पुरूष, 115191 महिला और 3 थर्ड जेण्डर सहित 240711 मतदाता हैं। गंगानगर विधानसभा में 126335 पुरूष, 116578 महिला और 11 थर्ड जेण्डर सहित 242924 मतदाता, करणपुर में 126310 पुरूष, 115603 महिला और 9 थर्ड जेण्डर सहित 241922 मतदाता, सूरतगढ में 136252 पुरूष, 122167 महिला और 5 थर्ड जेण्डर सहित 258424 मतदाता, रायसिंहनगर विधानसभा में 141651 पुरूष, 128231 महिला और 13 थर्ड जेण्डर सहित 269895 मतदाता, संगरिया विधानसभा में 128933 पुरूष, 118922 महिला और 6 थर्ड जेण्डर सहित 247861 मतदाता, हनुमानगढ में 155861 पुरूष, 145143 महिला और 12 थर्ड जेण्डर सहित 301016 मतदाता तथा पीलीबंगा में 155573 पुरूष, 143670 महिला और 6 थर्ड जेण्डर सहित 299249 मतदाता हैं।
इसके अलावा सादुलशहर विधानसभा में 2777 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2375 मतदाता शामिल हैं। गंगानगर विधानसभा में 1601 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1814 मतदाता शामिल हैं। करणपुर विधानसभा में 2921 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2198 मतदाता शामिल हैं। सूरतगढ़ विधानसभा में 2205 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1971 मतदाता शामिल हैं। रायसिंहनगर विधानसभा में 3687 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2679 मतदाता शामिल हैं। संगरिया विधानसभा में 3458 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2215 मतदाता शामिल हैं। हनुमानगढ़ विधानसभा में 3313 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2431 मतदाता शामिल हैं। पीलीबंगा विधानसभा में 4073 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2400 मतदाता शामिल हैं।
Next Story