राजस्थान

घर मे सोते परिवार को बाहर से बंद कर 7 लाख नकद और 15 लाख की ज्वैलरी लेकर फरार

Admin4
21 May 2023 7:33 AM GMT
घर मे सोते परिवार को बाहर से बंद कर 7 लाख नकद और 15 लाख की ज्वैलरी लेकर फरार
x
कोटा। कोटा शहर की सबसे पाॅश काॅलाेनी वल्लभनगर में गुरुवार रात पांच चाेर खिड़की की ग्रिल ताेड़कर सेनेटरी के व्यापारी चिराग जैन के घर में घुस गए। व्यापारी और उनका परिवार अंदर साे रहा था। चाेराें ने उनके कमरे बाहर से बंद कर दिए और एक कमरे की अलमारियां ताेड़कर करीब 7 लाख रुपए और 15 लाख की ज्वैलरी चाेरी कर ले गए। आहट हाेने पर व्यापारी की नींद खुल गई। वाे बाहर आए ताे उन्हें दाे चाेर सामने ही खड़े दिखे। उन्हाेंने शाेर मचाया ताे चाेर फरार हाे गए। चाेर सीसीटीवी में रिकॉर्ड हाे गए। शुक्रवार सुबह एएसपी प्रवीण जैन, सीआई हरलाल मीणा, साइबर के एएसआई प्रताप, फाेरेंसिक और डाॅग स्क्वाॅयड माैके पर पहुंचे। उन्हाेंने बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस काे माैके पर एक बैग भी मिला है। किशाेरपुरा सीआई हरलाल ने बताया कि पुलिस आराेपियाें की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए हैं। उसके आधार पर चाेराें का पता लगाने में जुटे हैं। इधर, शहर में लगातार हो रही लूट, चोरी और चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को लेकर लोगों में आक्रोश है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। व्यापारी चिराग जैन ने बताया कि रात करीब 3 बजे सीसीटीवी में पांच चाेर अंदर घुसते हुए नजर आ रहे हैं। चाेर खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे। एक कमरे में वे परिवार के साथ थे व दूसरे कमरे में उनके माता-पिता साे रहे थे। करीब 4.30 बजे आहट सुनाई दी। उन्हाेंने बाहर आने की काेशिश की ताे दरवाजा बाहर से बंद था। वाे चाबी से लाॅक खाेल बाहर आए ताे सामने दाे नकाबपाेशाें काे देखा। हिम्मत दिखाते हुए शाेर मचाना शुरू कर दिया। इतनें में पांचाें फरार हाे गए।
दूसरा कमरा भी चाेराें ने बाहर से बंद कर रखा था। दूसरे कमरे में देखा ताे सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियाें काे ताेड़ रखा था। चाेर भागते समय एक बैग ताे ले गए, लेकिन कुछ सामान छाेड़ गए। चाेर अपने साथ 7 लाख रुपए और करीब 13 से 15 लाख रुपए की ज्वैलरी ले गए। उनका कहना है कि खुद के घर में ही वे सुरक्षित नहीं हैं। चिराग जैन ने बताया कि उनके मकान में घुसने से पहले उन्हाेंने पड़ाेस के मकान में जाली काटी थी। लेकिन, वहां वे चाेरी करने में सफल नहीं हाे पाए। इसके बाद वे उनके मकान में घुसे। उन्हाेंने भारी लाेहे की जाली काे काट दिया। इसकी किसी काे भनक तक नहीं लगी। जबकि उन्हें पता था कि परिवार वाले अंदर हैं। वहां एसी चल रहे थे और मकान के अंदर की लाइट तक जली हुई थी। उसके बाद भी वे अंदर घुस गए।
Next Story