राजस्थान

राजस्थान में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची होगी जारी

Admin Delhi 1
3 Jan 2023 12:10 PM GMT
राजस्थान में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची होगी जारी
x

जयपुर न्यूज़: प्रदेश कांग्रेस में मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर के संगठन पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। संगठन नियुक्तियों की अलग-अलग सूचियों में पहले कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र से जुड़े पद भरे जाएंगे। दिल्ली में मंडल, ब्लॉक, जिला स्तर की नियुक्तियों की सूचियां तैयार हैं। आलाकमान की मुहर के बाद इन्हें जारी करने का काम बाकी है। बताया जा रहा है कि पहले ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर उन्हें कार्यकारिणी बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर की और आखिर में मंडल स्तर की सूचियां जारी होगी।

पहले कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र की सूची आएगी: सूत्रों के अनुसार पहले कांग्रेस विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होगी, ताकि कांग्रेस विधायक 28 जनवरी को 15 किमी पदयात्रा की बेहतर तैयारी कर सकें। ब्लॉक अध्यक्षों को घोषणा के साथ ही 15 दिन में कार्यकारिणी बनानी होगी। इसके बाद विधायक प्रत्याशियों के क्षेत्रों में सूची जारी होगी। इसी तरह जिला और मंडल स्तर की नियुक्तियां हो सकती हैं। प्रदेश स्तर की नियुक्तियां भी जल्द होने की संभावना है।

Next Story