
x
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ सदर थाना के सामने बेदी ईंट भट्ठा के पास एक मकान पर बिजली गिरने से बिहार से धान रोपाई के लिए आए एक मजदूर की मौत व एक घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। के अनुसार अमित कड़वासरा की जमीन पर एक ही परिवार के करीब 10 मजदूर धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बरसात शुरू होते ही सभी मजदूर खेत में बने कमरे में आकर बैठ गए। शाम 4:30 बजे बरसात रुकते ही मजदूर खेत में काम करने के लिए निकले थे। इसी दौरान कमरे के पीछे अचानक बिजली गिरने से कमरे में रुके गिरानन मंडल पुत्र विशेश्वर मंडल निवासी जिला अहरिया बिहार की मौत हो गई। वहीं उमेश मंडल पुत्र जयनारायण मंडल घायल हो गया। साथी मजदूरों ने घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story