राजस्थान
ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर गिरा आकाशीय बिजली ,10 लोग झुलसे
Tara Tandi
14 April 2024 12:46 PM IST

x
बीकानेर : जिले के गजनेर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दस जने गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बीकानेर की पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। अन्य घायलों को निजी वाहन से गजनेर सीएचसी लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार चांडासर-गजनेर लिंक सड़क पर स्थित ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई उस वक्त उनके छोटे बच्चे भी पास ही खेल रहे थे। आकाशीय बिजली ने महिला और बच्चों सहित दस लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी घायलों को तत्काल निजी वाहन से सीएचसी गजनेर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से तीन लोगों का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Tagsईंट भट्टेकाम कर रहे मजदूरोंगिरा आकाशीय बिजली10 लोग झुलसेBrick kilnlaborers workinglightning struck10 people burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





