राजस्थान
माजरी कलां सब स्टेशन से जुड़े गांवों में पांच घंटे नहीं आएगी लाइट
Admin Delhi 1
16 Aug 2023 12:28 PM IST

x
अलवर: नीमराना उपखंड में आज बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसी के चलते माजरी कलां में स्थित 33 केवी सब स्टेशन से जुड़े गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
जेईएन संदीप सिंह(एचटीएम) ने बताया कि मेंटनेंस कार्य को लेकर बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई को बंद रखा जाएगा। पांच घंटे की बिजली कटौती में माजरी कलां, दोसोद, विजयपूरा आदि गांव प्रभावित होंगे।
Next Story





