राजस्थान

हल्की बारिश चल रही हैं तेज हवाएं, तापमान में गिरावट

Admin4
19 Jun 2023 10:25 AM GMT
हल्की बारिश चल रही हैं तेज हवाएं, तापमान में गिरावट
x
कोटा। कोटा इटावा उपखंड क्षेत्र में आज सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश से मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद करीब 2 दिन से क्षेत्र में तेज हवाओं का दौर जारी है। तेज हवा के साथ रविवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा। मौसम में बदलाव होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मौसम में परिवर्तन होने से शहर वासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में ठंडक होने से घरों में चलने वाले कूलर, पंखे भी बंद होने लगे। गर्मी से बेहाल होने की बजाय आसमान में छाए बादलों के बीच कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। आज रविवार सुबह से अधिकतर मौसम सामान्य रहा जिससे लू व झुलसाने वाली गर्मी से लोगो को राहत मिली व क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही है।
Next Story