राजस्थान

पर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम: चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Admin Delhi 1
5 Jun 2023 11:43 AM IST
पर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम: चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
x

बीकानेर न्यूज: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने जन शिक्षण संस्थान बीकानेर की नोखा शाखा में पर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।

जिसमें कृपा तिवाड़ी प्रथम, मोना स्वामी द्वितीय, खुशबू भार्गव तीसरे स्थान पर रही। केंद्र के ब्लॉक कोर्डिनेटर जुगल राजस्थानी ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षण संस्थान के अनुदेशिका नीतू चौधरी, सरोज देवी, संजू, श्रीदेवी बिरठ, अध्यापक महेंद्र सिंह फगेड़ीया, काव्य जोशी, भावना, मुस्कान बिश्नोई, भव्या इनखिया छात्र छात्राएं मौजूद रही।

Next Story