राजस्थान

10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा, और 50 हजार दंड

Teja
23 Jun 2022 8:30 AM GMT
10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा, और 50 हजार दंड
x

फाइल फोटो 

पुलिस महानिदेशक एमएल लाथेर ने इसे लेकर बताया कि इस पूरे मामले में आरोपपत्र सात दिन के अंदर दाखिल किया गया और ट्रायल 21 दिन में पूरा हो गया।

जनता से रिस्ता वेबडेसक | राजस्थान के राजसमंद जिले में एक अदालत ने एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी 24 वर्षीय शख्स को गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। पुलिस महानिदेशक एमएल लाथेर ने इसे लेकर बताया कि इस पूरे मामले में आरोपपत्र सात दिन के अंदर दाखिल किया गया और ट्रायल 21 दिन में पूरा हो गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची 27 सितंबर को स्कूल से घर जा रही थी, जब आरोपी संतोष भील ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद वह बच्ची को निर्जन स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। भील को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था और आरोपपत्र चार अक्तूबर को दाखिल किया गया था।

Next Story