राजस्थान

श्रीगंगानगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को आजीवन कारावास, जानिए मामला

Ashwandewangan
4 July 2023 10:39 PM IST
श्रीगंगानगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को आजीवन कारावास, जानिए मामला
x
एक ही परिवार के पांच सदस्यों को आजीवन कारावास
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर करीब छह साल पहले चूनावढ थाना क्षेत्र में गांव 20 जीजी में पड़ौसी पर हमला कर हत्या करने और मृतक के परिजनों को घायल करने के जुर्म में अदालत ने एक ही परिवार के पांच जनो को उम्रकैद की सजा से दंडित किया है। यह निर्णय सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास ने सुनाया। लोक अभियोजक ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि 16 मई 2017 को आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव 20 जीजी निवासी सुखचैन सिंह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और मृतक के बेटों सतपाल और गुरप्रीत सिंह को घायल कर दिया था।
इस मामले में चूनावढ़ पुलिस ने आरोपी 20 जीजी गांव निवासी अर्जुन सिंह पुत्र कश्मीरसिंह मजबी सिख, मेवा सिंह पुत्र कश्मीरसिंह मजबी सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र काकू सिंह उर्फ स्वरूप सिंह मजबी सिख, जस्सासिंह उर्फ जसवंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह मजबी सिख, मनप्रीत सिंह पुत्र रतन सिंह मजबी सिख, ढाकांवाली ढाणी चक एक जी छोटी निवासी गुरलाल सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह उर्फ पलविन्द्र सिंह मजबी सिख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अदालत में चालान पेश किया।
अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी मनप्रीत सिंह की मृत्यु होने पर उसके खिलाफ मामला ड्रॉप कर दिया। जबकि आरोपियों अर्जुन सिंह, गुरप्रीत सिंह, मेवा सिंह, जस्सासिंह, गुरलाल सिंह को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। परिवादी की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता ईसर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि मृतक सुखचैन के बेटे सतपाल और पड़ौसी मेवासिंह की बेटी शकीना कौर ने प्रेम विवाह कर लिया था। करीब एक साल बाद जब इस दंपती से लड़का हुआ तो सुखचैन सिंह और उसका परिवार खुशी मानते हुए घर के आगे पटाखे बजाने लगे। इस दौरान मेवासिंह सहित अन्य आरोपियों ने पड़ौसी परिवार पर लाठियों, डंडो व लोहे के सरियों से हमला बोल दिया था। जिससे सुखचैन सिंह की मौत हो गई जबकि अन्य परिजन घायल हो गए।
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story