राजस्थान

आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें ये संकल्प’ ‘परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प

Tara Tandi
27 Jun 2023 12:15 PM GMT
आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें ये संकल्प’ ‘परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प
x
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में 27 जून से 10 जुलाई, 2023 तक योग्य दम्पत्तियों में सीमित परिवार व बच्चों में अन्तराल रखने के प्रति जनजागृति पैदा करने के लिए ष्मोबिलाइजेशन पखवाड़ा तथा 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां अभियान के रूप में संचालित की जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2023 के अवसर पर दो चरणों में गतिविधियां संचालित की जायेगी विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर होने वाली समस्त आईईसी गतिविधियां आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें ये संकल्प ष्परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्पष् थीम पर आयोजित की जायेंगी।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव मीणा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु दो चरणों में मोबिलाइजेशन व जनसंख्या स्थिरता के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें 27 जून से 10 जुलाई तक मोबिलाइजेशन पखवाडे के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अपने क्षेत्र में योग्य दंपतियों से संपर्क कर परिवार नियोजन में सहभागिता, परिवार नियोजन के उपलब्ध साधनों की जानकारी, परिवार सीमित रखने, सीमित परिवार के लाभों, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवाएं, गर्भपात पश्चात परिवार कल्याण सेवाएं, विवाह की सही आयु (लड़के की 21 व लड़की की 18 वर्ष), विवाह के पश्चात कम से कम दो वर्ष बाद पहली संतान, दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने सहित परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी देकर आमजन को इसके लिए प्रेरित किया जायेगा।
11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान जिले के चयनित चिकित्सा संस्थानों पर लाभार्थियों को स्थाई एवं अस्थाई साधनों यथा-नसबंदी ,आईयूसीडी पीपीआईयूसीडी कंडोम , गोलियां अंतरा आदि की सेवाएं प्रदान की जावेगी।
Next Story