राजस्थान

पिंजरे में फंसा तेंदुआ, पकड़े जाने पर देखने के लिए जुटे ग्रामीण

Admin4
17 Aug 2023 11:44 AM GMT
पिंजरे में फंसा तेंदुआ, पकड़े जाने पर देखने के लिए जुटे ग्रामीण
x
उदयपुर। उदयपुर पिछले करीब 25 दिनों से उदयपुर शहर के नजदीक बड़ी गांव में एक तेंदुए का मूवमेंट इतना बढ़ गया था कि आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में इसका भय बना हुआ था। वहां पर वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया लेकिन तेंदुआ कई दिनों तक उसके पास ही नहीं आ रहा था। लेकिन आज सवेरे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सवेरे ग्रामीणों से वन विभाग को सूचना मिली थी कि तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। सूचना पर वन विभाग का स्टाफ वहां पहुंचा। इस दौरान पूरे गांव के लोग तेंदुए को देखने के लिए जुटने लगे। ​​​​पिंजरा गांव के प्रकाश सुथार के खेत पर लगाया गया था। वन विभाग की टीम ने भीड़ को दूर किया।
Next Story